एटीएम से गायब हो गया चेक ड्रॉप बॉक्स

Updated at : 02 Mar 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम से गायब हो गया चेक ड्रॉप बॉक्स

सुरक्षाकर्मी ने कसबा थाने में दर्ज करायी शिकायत एटीएम में लगा सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस कोलकाता : कसबा इलाके में एक एटीएम के अंदर से चेक ड्रॉप बॉक्स के गायब हो जाने की घटना प्रकाश में आयी है. घटना कसबा इलाके के राजडांगा नवपल्ली में स्थित एक गैरसरकारी एटीएम के अंदर गुरुवार रात की […]

विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने कसबा थाने में दर्ज करायी शिकायत

एटीएम में लगा सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
कोलकाता : कसबा इलाके में एक एटीएम के अंदर से चेक ड्रॉप बॉक्स के गायब हो जाने की घटना प्रकाश में आयी है. घटना कसबा इलाके के राजडांगा नवपल्ली में स्थित एक गैरसरकारी एटीएम के अंदर गुरुवार रात की है. एटीएम के सुरक्षा गार्ड विश्वजीत माइति (49) ने इस घटना की शिकायत कसबा थाने में दर्ज करायी है.
शिकायत में उन्होंने बताया कि रात को शौच के लिए वह एटीएम काउंटर से थोड़ी दूर गये थे और लौटकर देखा तो अंदर से चेक ड्रॉप बॉक्स गायब था. आसपास काफी ढूंढने के बावजूद कोई बॉक्स नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने बैंक के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस का कहना है कि एटीएम में लगे कैमरों की मदद ली जा रही है, जिससे आरोपियों की शिनाख्त हो सके.
इसके साथ बैंक के सभी कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है कि कोई भी चेक क्लियर करने के पहले ग्राहक को फोन कर आश्वस्त हो लें कि चेक उन्होंने ही जारी किया है. इसके बाद ही चेक को क्लियर करें. इससे ड्रॉप बॉक्स में मौजूद चेक का दुरुपयोग नहीं हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola