ePaper

कोलकाता व हावड़ा के पुलिस आयुक्त समेत 14 आइपीएस का हुआ तबादला

Updated at : 20 Feb 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता व हावड़ा के पुलिस आयुक्त समेत 14 आइपीएस का हुआ तबादला

कोलकाता : राज्य सरकार ने आइपीएस स्तर के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है. 14 आइपीएस अधिकारी इधर से उधर किये गये हैं. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का तबादला सीआइडी में एडीजी व आइजी के पद पर किया गया है. अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा कोलकाता के नये पुलिस कमिश्नर बनाये […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य सरकार ने आइपीएस स्तर के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है. 14 आइपीएस अधिकारी इधर से उधर किये गये हैं. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का तबादला सीआइडी में एडीजी व आइजी के पद पर किया गया है. अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा कोलकाता के नये पुलिस कमिश्नर बनाये गये हैं. उन्होंने मंगलवार को ही नया पदभार ग्रहण कर लिया.

मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राजीव कुमार कोलकाता पुलिस प्रमुख के तौर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. उन्हें अपराध जांच विभाग (सीआइडी) में एडीजी पद पर नियुक्त किया गया है.
अधिसूचना के अनुसार, एडीजी (आइबी) सिद्धनाथ गुप्ता को एडीजी (कानून-व्यवस्था) बनाया गया. साथ ही हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट में भी विशाल गर्ग को हावड़ा पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं, हावड़ा पुलिस आयुक्त तन्मय राय चौधरी का बर्दवान रेंज के डीआइजी पद पर तबादला किया गया है. उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार, आइपीएस या आइएएस अधिकारी अगर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो आसन्न चुनाव को देखते हुए उनका तबादला हो जाना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola