हावड़ा से जेएमबी का सक्रिय संदिग्ध आतंकी को एसटीएफ ने किया

कोलकाता : बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) के सक्रिय सदस्य को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम आसिफ इकबाल उर्फ नदीम (22) है. वह मूलत: मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज का रहनेवाला है. एसटीएफ की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर हावड़ा के […]
कोलकाता : बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) के सक्रिय सदस्य को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम आसिफ इकबाल उर्फ नदीम (22) है. वह मूलत: मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज का रहनेवाला है.
एसटीएफ की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर हावड़ा के निकट सांतरागाछी स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार किया है. मंगलवार दोपहर को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे पांच मार्च तक एसटीएफ की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक आसिफ से प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि मुर्शिदाबाद में रहने के दौरान उसने 2017 में जेएमबी ज्वायन किया था. इसके बाद बर्दवान के खागड़ागढ़ में हुए धमाके के मूल आरोपी कौसर से मिलकर उसने चेन्नई में जेएमबी के सक्रिय सदस्य के तौर पर ट्रेनिंग ली थी.
इसके बाद बैंगलुरु में वह जेएमबी के अन्य कई संदिग्ध आतंकियों के साथ डकैती की वारदात को भी अंजाम दिया था. बिहार के बोधगया में हुए विस्फोट में उसका क्या रोल था, इस बारे में एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ कर इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




