मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा “टैप किया जाता है मेरा फोन”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा और आरएसएस पर हमलावर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर अब नया आरोप लगाया है. ममता का कहना है कि उनका फोन टैप किया जाता है. इस बारे में सभी जानते हैं. उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले पर भी सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव से […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा और आरएसएस पर हमलावर रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर अब नया आरोप लगाया है. ममता का कहना है कि उनका फोन टैप किया जाता है. इस बारे में सभी जानते हैं. उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले पर भी सवाल खड़े किये हैं.
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह के आतंकी हमले होने की आशंका होने के बाद भी कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर अब नया आरोप लगाया है. उनके मुताबिक, उनका फोन टैप किया जा रहा है. इस बारे में उनके पास खुफिया जानकारी है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर अब नया आरोप लगाया है. ममता का कहना है कि उनका फोन टैप किया जाता है, इसके बारे में सभी जानते हैं.
सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में ममता बनर्जी ने दावा करते हुए कहा, ‘मेरे पास खुफिया रिपोर्ट है कि मेरा फोन हमेशा टैप किया जाता है. इसके बारे में आप लोग (पत्रकार) भी जानते हैं.’ जरूरत पड़ने पर वह इसका सबूत भी देंगी.
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार और पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के बीच लगातार किसी न किसी मुद्दे पर भिड़ंत होती रही है. पिछले दिनों चिटफंड घोटाले में सीबीआइ द्वारा कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ को लेकर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध जताया था. ममता मोदी सरकार के विरोध में धरने पर भी बैठ गयी थीं. इस मामले में हाइकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










