मेट्रो की तर्ज पर डब्ल्यूबीटीसी ने शुरू किया स्मार्ट कार्ड

परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया उद्घाटन कोलकाता : पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) ने महानगर के लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड व टोकन सेवा शुरू की है, जिसका प्रयोग फेरी परिसेवा, सरकारी बस व ट्राम में भी किया जा सकेगा. शुक्रवार को राज्य के परिवहन व पर्यावरण मंत्री […]
परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया उद्घाटन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) ने महानगर के लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड व टोकन सेवा शुरू की है, जिसका प्रयोग फेरी परिसेवा, सरकारी बस व ट्राम में भी किया जा सकेगा. शुक्रवार को राज्य के परिवहन व पर्यावरण मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मिलेनियम पार्क के पास स्थित फेरी घाट पर इस परिसेवा का उद्घाटन किया.
इस मौके पर परिवहन मंत्री ने स्मार्ट कार्ड व टोकन का प्रयोग भी किया. परिवहन मंत्री ने इस मौके पर कहा कि फेरी सेवा के दौरान टिकटों की बिक्री के बाद भी परिवहन विभाग के राजस्व में काफी घाटा हो रहा है, जिससे विभाग कम करना चाहता है. इस सिस्टम के लागू होने से राजस्व घाटा कम होगा. उन्होंने आगे कहा कि मेट्रो रेलवे के तर्ज पर ही फेरी सेवा, सरकारी बस व ट्राम सेवा के लिए स्मार्ट कार्ड का लांच किया गया है.
एक कार्ड से तीनों परिसेवा का लाभ उठाया जा सकता है. इसके साथ ही फेरी सेवा के लिए स्मार्ट कार्ड के साथ-साथ मेट्रो के तर्ज पर टोकन सेवा भी शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि फिलहाल फेयरली प्लेस, मिलेनियम पार्क व हावड़ा फेरी घाट पर स्मार्ट गेट लगाये गये हैं, आनेवाले समय में अन्य फेरीघाटों पर भी यह सेवा शुरू की जायेगी. फिलहाल 10 हजार टोकन तैयार किये गये हैं. इस मौके पर अबू ताहेर, डब्ल्यूबीटीसी के चेयरमैन रछपाल सिंह, सचिव एनएस निगम, केएल टामटा, चपल बनर्जी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




