कोलकाता : आयकर विभाग को सुजन ने सौंपी सूची, किया दावा - तृणमूल के कई नेताओं व मंत्रियों के पास आय से अधिक संपत्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 4:42 AM
कोलकाता : विधानसभा में वाम परिषदीय दल और माकपा नेता डॉ सुजनचक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और मंत्रियों के पास आय से अधिक संपत्ति होने का कथित दावा करते हुए एक सूची आयकर विभाग को सौंपी है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि आयकर विभाग की ओर से नहीं की गयी है. सूत्रों […]
कोलकाता : विधानसभा में वाम परिषदीय दल और माकपा नेता डॉ सुजनचक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और मंत्रियों के पास आय से अधिक संपत्ति होने का कथित दावा करते हुए एक सूची आयकर विभाग को सौंपी है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि आयकर विभाग की ओर से नहीं की गयी है.
सूत्रों के अनुसार गुरुवार को धर्मतल्ला स्थित आयकर विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचकर डॉ सुजन चक्रवर्ती ने विभाग के समक्ष दावा किया कि तृणमूल के कई नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के पास आय से अधिक की संपत्ति है. आयकर भवन से निकलकर डॉ सुजन चक्रवर्ती ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने आयकर के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक को एक सूची सौंपी है, जिसमें उन सभी नेताओं के नाम हैं, जिनके पास कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










