खड़गपुर : हाथियों के तांडव से ग्रामीणों में दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 2:23 AM
खड़गपुर : चंद्रकोना थाना अंतर्गत मांगरूल ग्राम पंचायत अंतर्गत पुड़सुड़ी गांव के शांतितेतूल गांव में दो हाथियों के तांडव से ग्रामीण काफी दहश्त में हैं. गौरतलब है कि धामकुड़िया जंगल में मौजूद दो हाथी रविवार सुबह शिलावत्ती नदी पार करके क्षीरपाई के श्रीनगर गांव में तांडव मचाते हुए शांतितेतुल गांव में प्रवेश कर गये. हाथियों […]
खड़गपुर : चंद्रकोना थाना अंतर्गत मांगरूल ग्राम पंचायत अंतर्गत पुड़सुड़ी गांव के शांतितेतूल गांव में दो हाथियों के तांडव से ग्रामीण काफी दहश्त में हैं.
गौरतलब है कि धामकुड़िया जंगल में मौजूद दो हाथी रविवार सुबह शिलावत्ती नदी पार करके क्षीरपाई के श्रीनगर गांव में तांडव मचाते हुए शांतितेतुल गांव में प्रवेश कर गये. हाथियों ने गांव में स्थित चार झोपड़ियों को तोड़ डाला, फसलों को उजाड़ दिया. दोनों हाथी को जंगल में वापस खदेड़ने की कोशिश में तीन लोग जख्मी हो गये.
इस पूरे मामले में वन विभाग का कहना है कि दोनों हाथी उग्र स्वभाव के हैं. उनकी हरकतों पर नजर रखी जा रही है. जल्द ही दोनों हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










