28 को कार्यकर्ताओं संग मोदी करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग
Updated at : 10 Feb 2019 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के हिंसा का शिकार हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे. इसमें बूथ, मंडल व जिला स्तर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहेंगे. यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने दी. कहां-कहां के […]
विज्ञापन
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के हिंसा का शिकार हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे. इसमें बूथ, मंडल व जिला स्तर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहेंगे. यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने दी. कहां-कहां के लोग इसमें शामिल होंगे, इसकी तालिका बनायी जा चुकी है.
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने एक साथ कई कार्यक्रम करने जा रही है. इसके तहत 11 फरवरी को पंडित दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जायेगा. लोकसभा चुनाव के खर्चे को देखते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सर्मपण के रूप में चंदा लिया जायेगा. 11 से 15 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा.
12 फरवरी से दो मार्च तक 50 फीसदी पार्टी कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लहरायेंगे व भाजपा का स्टीकर लगायेंगे. मार्च में पूरे प्रदेश में रैली होगी. राज्य के 294 विधानसभा केंद्रों में एक ही दिन बाइक रैली निकाली जायेगी. यह कार्यक्रम भाजयुमो के बैनर तले होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




