कोलकाता : बंगाल में रंगदारी, बेरोजगारी, गरीबी और हिंसा चरम पर : शिवराज

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में रंगदारी, बेरोजगारी, गरीबी और हिंसा चरम पर है. गली से लेकर मुहल्ले तक, सभी जगहों पर तृणमूल की सरकार रंगदारी वसूल रही है और इसलिए डर से उद्योगपति बंगाल में आना नहीं चाहते हैं. ये बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं. गुरुवार को उत्तर 24 […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में रंगदारी, बेरोजगारी, गरीबी और हिंसा चरम पर है. गली से लेकर मुहल्ले तक, सभी जगहों पर तृणमूल की सरकार रंगदारी वसूल रही है और इसलिए डर से उद्योगपति बंगाल में आना नहीं चाहते हैं. ये बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं.
गुरुवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी लोक संस्कृति भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि बंगाल में एक के बाद कल-कारखाने सारे बंद हो गये और सारे उद्योग बंगाल से बाहर चले गये. इन सबके लिए बंगाल सरकार की नीतियां जिम्मेवार है. उन्होंने कहा कि दीदी को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है और आनेवाले दिनों में इसका रिजल्ट भी दीदी को देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










