कोलकाता : l 8 से 11 फरवरी तक वाहनों की आवाजाही पर लगी रहेगी रोक, सांतरागाछी ब्रिज का एक हिस्सा रहेगा बंद

कोलकाता :आगामी 8 फरवरी से 11 फरवरी तक हावड़ा सांतरागाछी ब्रिज के एक भाग को मरम्मत कार्य के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. मरम्मत कार्य चलने तक कोना हाइवे पर जाम लगने की संभावना है. इस लिए आंदुल रोड होते हुए वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मोड़ दिया जायेगा. इसके लिए […]
कोलकाता :आगामी 8 फरवरी से 11 फरवरी तक हावड़ा सांतरागाछी ब्रिज के एक भाग को मरम्मत कार्य के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. मरम्मत कार्य चलने तक कोना हाइवे पर जाम लगने की संभावना है. इस लिए आंदुल रोड होते हुए वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मोड़ दिया जायेगा. इसके लिए हावड़ा आमता रोड को व्यवहार में लाया जायेगा. कोलकाता जानेवाले सभी वाहन मालवाहक गाड़ियों को 6 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से बाकंड़ा की ओर मोड़ दिया जायेगा.
प्राथमिक रूप से पता चला है कि मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है.उल्लेखनीय है 2018 में माझेरहाट में ब्रिज के दुर्घटना के बाद राज्य के कई ब्रिज की जांच की गयी थी. इस समय सांतरागाछी ब्रिज कुछ भाग को इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त भाग को जल्द ही मरम्मत करने के लिए कहा था. इसलिए पीडब्ल्यूडी और हावड़ा सिटी पुलिस में संयुक्त रूप से इसकी मरम्मत के की शुरुआत कर दी है. हावड़ा सिटी पुलिस के डीसी ट्रॉफीक जफर अजमल किदवई ने बताया की माध्यमिक परीक्षा के पहले ही कार्य को संपन्न कर लिया जायेगा, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना ना करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










