कोलकाता : विकास योजनाओं के लिए 89,300 करोड़ का आवंटन , विधानसभा में बोले अमित मित्रा

कोलकाता : वित्त मंत्री अमित मित्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने 2019-20 में विकास योजनाओं के लिए 89,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13.25 प्रतिशत अधिक है. श्री मित्रा ने विधानसभा में सूचित किया कि कृषक बंधु योजना के तहत 4,000 करोड़ रुपये उपलब्ध […]
कोलकाता : वित्त मंत्री अमित मित्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने 2019-20 में विकास योजनाओं के लिए 89,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13.25 प्रतिशत अधिक है. श्री मित्रा ने विधानसभा में सूचित किया कि कृषक बंधु योजना के तहत 4,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गये हैं.
इसी तरह सामाजिक क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाकर 41,131 करोड़ रुपये किया गया है, जो 2018-19 में 38,000 करोड़ रुपये था. बुनियादी ढांचे के लिए आवंटन बढ़ाकर 8,806 करोड़ रुपये किया गया है, जो 2018-19 के 7,760 करोड़ रुपये से 13.48 प्रतिशत अधिक है. वित्त वर्ष 2018-19 में कर संग्रह 55,000 करोड़ रुपये है. संशोधित अनुमान के अनुसार, यह पहले ही 60,000 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




