बजट में दक्षिण पूर्व रेलवे को मिला 3478.43 करोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 1:44 AM

विज्ञापन

कोलकाता : रेल, कोयला और वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया गया अंतरिम बजट 2019-20 में जहां भारतीय रेलवे को 1.58 लाख करोड़ का बजट दिया गया. वहीं उन्होंने ब्रॉडगेज पर सभी मानव रहित क्रॉसिंग खत्म होने की सूचना भी दी. इससे पहले 2018-19 में रेलवे को 1.48 लाख करोड़ और […]

विज्ञापन

कोलकाता : रेल, कोयला और वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया गया अंतरिम बजट 2019-20 में जहां भारतीय रेलवे को 1.58 लाख करोड़ का बजट दिया गया. वहीं उन्होंने ब्रॉडगेज पर सभी मानव रहित क्रॉसिंग खत्म होने की सूचना भी दी. इससे पहले 2018-19 में रेलवे को 1.48 लाख करोड़ और उससे पहले 2017-18 में 1.31 लाख करोड़ रुपये आवंटित हुए थे.

भारतीय रेलवे के साथ इस पूरे बजट में दक्षिण पूर्व रेलवे जिसका काफी भाग बंगाल में पड़ता है उसकी बात करें तो उसके हिस्से 3478.34 करोड़ रुपये आया है. जो पिछले 2018-19 के बजट में 3261.93 करोड़ था. इसमें पैसेंजर सुविधाओं के लिए पीयूष गोयल ने अपने बजट में 201.74 करोड़ दिया है. जो पिछले वर्ष 66.41 करोड़ ही था. रेलवे द्वारा खड़गपुर-आदित्यपुर की तीसरी लाइन, जिसकी कुल लंबाई 132 किमी. थी उसके लिए 224 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola