मालदा : दबंगई का किया विरोध तो, बदमाशों ने हाथ-पैर तोड़े, धारदार हथियार से भी किया वार
Updated at : 28 Jan 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : पार्टी के नाम पर जबरन वसूली का विरोध करने पर बदमाशों ने तृणमूल नेता की जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि उसके एक पैर व दो हाथ टूट गया है. उसके शरीर के विभिन्न स्थानों पर छुरी से हमला किया गया है. शनिवार रात यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाना के ब्लॉक ऑफिस संलग्न […]
विज्ञापन
मालदा : पार्टी के नाम पर जबरन वसूली का विरोध करने पर बदमाशों ने तृणमूल नेता की जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि उसके एक पैर व दो हाथ टूट गया है. उसके शरीर के विभिन्न स्थानों पर छुरी से हमला किया गया है. शनिवार रात यह घटना हरिश्चंद्रपुर थाना के ब्लॉक ऑफिस संलग्न गेस्ट हाउस में घटी है. उसी रात गंभीर रूप से जख्मी तृणमूल नेता जरिबुर रहमान (44) को मालदा शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
इधर तृणमूल नेता की हत्या की कोशिश के आरोप में पीड़ित की पत्नी मांपी खातून ने हरिश्चंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. घटना में पूर्व विधायक ताजमुल हुसैन के भाई जम्मु रहमान सहित 15 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस व स्थानीय तृणमूल सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित तृणमूल नेता नजिबुर रहमान का घर हरिश्चंद्रपुर थाना के मालिवर 1 नंबर ग्राम पंचायत के अर्जुना गांव में है.
नजिबुर रहमान हरिश्चंद्रपुर 2 नंबर पंचायत समिति के कार्याध्यक्ष पद पर थे. नजिबुर रहमान की पत्नी मांपी खातून हरिश्चंद्रपुर की प्रभावशाली तृणमूल नेता के तौर पर परिचित है, वह पंचायत समिति की पूर्व खाद्य कार्याध्यक्ष भी रहीं है. मांपी खातून का आरोप है कि जम्मु रहमान खुद को हरिश्चंद्रपुर 2 नंबर ब्लॉक तृणमूल नेता बताकर पार्टी सदस्यों से जबरन वसूली करता है. किसी को ब्लॉक अध्यक्ष या पंचायत समिति का कार्याध्यक्ष पद दिलाने का प्रलोभन देकर लाखों रुपए ऐंठ रहा है.
उसने कुछ दिनों पहले जम्मुर रहमान नजिबुर रहमान से 25 लाख रुपए लिया था. लेकिन रुपए लौटा नहीं रहा था. मांपी खातून ने कहा कि रुपए मांगने पर योजना बनाकर उसके पति की जान लेने की कोशिश की गयी. जम्मुर रहमान पूर्व विधायक के भाई है. इसलिए डरा धमकाकर पार्टी के नाम पर दबंगई करता है. नजिबुर रहमान ने इसका विरोध किया था.
शनिवार रात मिटींग की बात बताकर नजिबुर रहमान को ब्लॉक कार्यालय के पास गेस्ट हाउस में बुलाया गया. वहां जम्मुर रहमान व उसके साथी अशराफुल शेख व अन्यों ने मिलकर तेज हथियार से नजिबुर पर वार किया. उसके हाथ पैर तोड़ डाले. नजिबुर खून से लथपथ हालत में किसी तरह से भागकर सड़क तक पहुंचा. वहां उसके चिल्लाने से आसपास को लोग जुट गये तो बदमाश भाग निकले. रात को ही नजिबुर रहमान को नर्सिंहोम में भर्ती करवाया गया.
घटना को लेकर जम्मुर रहमान एवं अशराफुल शेख से फोन पर संपर्क नहीं हो सका. वहीं विधायक ताजमुल हुसैन ने कहा कि उनका भाई घटना में शामिल नहीं है. तृणमूल जिले के एक मिटींग को लेकर सभी व्यस्त थे. हरिश्चंद्रपुर थाना आईसी संजीव विश्वास ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपियों की खोज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




