हावड़ा के शिविर में तृणमूल कार्यकर्ताओं का हुजूम

Updated at : 19 Jan 2019 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा के शिविर में तृणमूल कार्यकर्ताओं का हुजूम

हावड़ा : ब्रिगेड सभा में भाग लेने के लिए हुगली, बर्दवान, बांकुड़ा, पूर्व आैर पश्चिम मेदिनीपुर सहित अन्य जिलों से आने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं आैर समर्थकों के ठहरने आैर भोजन के लिए हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से व्यवस्था की गयी है. हावड़ा स्टेशन के बाहर जहां सहायता कैंप लगाये गये हैं, वहीं श्याम […]

विज्ञापन
हावड़ा : ब्रिगेड सभा में भाग लेने के लिए हुगली, बर्दवान, बांकुड़ा, पूर्व आैर पश्चिम मेदिनीपुर सहित अन्य जिलों से आने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं आैर समर्थकों के ठहरने आैर भोजन के लिए हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से व्यवस्था की गयी है.
हावड़ा स्टेशन के बाहर जहां सहायता कैंप लगाये गये हैं, वहीं श्याम गार्डेन में रुकने की व्यवस्था की गयी है. यहां 25 हजार से अधिक तृणमूल कार्यकर्ता आैर समर्थक ठहरे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक समर्थकों का आना जारी था. उनके खाने के लिए यहां प्रबंध किये गये हैं.
रात को चिकन, चावल, रोटी, सब्जी आैर दाल बनायी गयी. शनिवार सुबह खिचड़ी बनायी जायेगी. स्थानीय विधायक व खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला के अलावा मंत्री अरूप राय भी तमाम इंतजाम पर नजर बनाये हुए थे. दूर-दराज से पहुंच रहे कार्यकर्ताओं को ठंड में कोई परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा गया है.
जानकारी के अनुसार, 500 किलो चावल, 100 किलो दाल, 150 किलो चिकन आैर सब्जी के लिए 200 किलो आलू मंगाये गये थे. शनिवार सुबह 10 बजे से कार्यकर्ता ब्रिगेड के लिए रवाना होने लगेंगे. ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola