कोलकाता नगर निगम उपचुनाव : 14 हजार वोटों से विजयी हुए मेयर फिरदाह हकीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2019 5:55 PM
– कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम को मिले 81 प्रतिशत वोट – कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड न. 82 पर हुआ था उपचुनाव – तृणमूल, भाजपा, माकपा और कांग्रेस सभी पार्टियों से खड़े थे उम्मीद कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री व मेयर […]
– कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम को मिले 81 प्रतिशत वोट
– कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड न. 82 पर हुआ था उपचुनाव
– तृणमूल, भाजपा, माकपा और कांग्रेस सभी पार्टियों से खड़े थे उम्मीद
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम भारी वोटों से विजयी हुए.केएमसी के वार्ड नम्बर 82 में हुए उप चुनाव में मेयर फिरहाद हकीम ने 13,987 वोटों से जीत हासिल की. मेयर फिरहाद हकीम को 16,564 वोट, भाजपा उम्मीदवार जीवन कुमार सेन को 2577, माकपा उम्मीदवार शिशिर कुमार दत्त को 1717 और कांग्रेस उम्मीदवार अनिमेश भट्टाचार्य को कुल 537 वोट मिले हैं. मेयर को कुल वोटों के 81 प्रतिशत वोट मिले हैं.
* पिछली बार से भी कम वोट मिले भाजपा को
पिछली बार के चुनाव की अपेक्षा इस उपचुनाव में भाजपा को काफी कम वोट मिले हैं. इस वार्ड से पिछली बार कुल 4900 वोट मिले थे, जबकि इस बार मात्र 2577 ही वोट मिले हैं, जो की लगभग आधी है. पिछले बार की तुलना में इस बार इस वार्ड से तृणमूल ने अधिक वोटों से जीत हासिल की. पिछली बार 12 हजार वोटों से तृणमूल ने विजयी हासिल की थी, लेकिन इस बार 13 हजार 987 वोट से विजयी हुए.
* जनता का आशीर्वाद साथ है और हमेशा रहेगा : मेयर
भारी वोट से जीत हासिल करने के बाद मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि पूरे साल आम जनता के साथ और उनके दुख दर्द में हमेशा उनके पास रहता हूं और इसी का नतीता है. यह फल जनता का आशीर्वाद है. जनता का आशीर्वाद साथ है और हमेशा रहेगा. उन्हीं के आशीर्वाद से जीता हूं. आगे भी जनता इसी तरह से साथ देगी.
* उपचुनाव में किसको कितना वोट मिले
तृणमूल उम्मीदवार- मेयर फिरहाद हकीम-16564
भाजपा उम्मीदवार – जीवन कुमार सेन-2577
माकपा उम्मीदवार – शिशिर कुमार दत्त-1717
कांग्रेस उम्मीदवार – अनिमेश भट्टाचार्य-537
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










