कोलकाता : परीक्षा में नकल करते पकड़े गये 50 से अधिक छात्र
Updated at : 18 Dec 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : रविवार को महानगर के विभिन्न परीक्षा सेंटरों में आयोजित ज्यूडिशियल क्लर्कशिप की परीक्षा में नकल करते हुए कुल 50 से ज्यादा परीक्षार्थी पकड़े गये हैं. कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार, परीक्षा सेंटरों में छात्रों के पास से परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ, छोटे आकार का मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जब्त किये गये हैं. […]
विज्ञापन
कोलकाता : रविवार को महानगर के विभिन्न परीक्षा सेंटरों में आयोजित ज्यूडिशियल क्लर्कशिप की परीक्षा में नकल करते हुए कुल 50 से ज्यादा परीक्षार्थी पकड़े गये हैं.
कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार, परीक्षा सेंटरों में छात्रों के पास से परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ, छोटे आकार का मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जब्त किये गये हैं.
इसके बाद उन परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी को सोमवार को अदालत में पेश करने पर जमानत पर चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महानगर में सबसे ज्यादा भवानीपुर, पर्णश्री, बालीगंज, जादवपुर व रिजेंट पार्क इलाके के सेंटरों से परीक्षार्थी पकड़े गये हैं. उनके पास इलेक्ट्राॅनिक उपकरण कहां से आये, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों की जांच करने के बाद उन्हें परीक्षा सेंटरों में प्रवेश करने की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों को दी गयी थी, जरूरत पड़ने पर उनसे भी पूछताछ की जा सकती है.
यही नहीं, जांच के सिलसिले में जिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया है, अदालत से आवेदन कर उन उपकरणों को भी अपने कब्जे में लेकर पुलिस जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




