हमारे लिए देश का हर कोना है महत्वपूर्ण : मनोज सिन्हा

Updated at : 18 Jun 2014 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
हमारे लिए देश का हर कोना है महत्वपूर्ण : मनोज सिन्हा

श्रीकांत शर्मा केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार में रेल राज्य मंत्री बनाये गये मनोज सिन्हा के अनुसार देश की जनता ने जो जनादेश दिया है, उससे यह साफ है कि जनता में 10 वर्षो के कुशासन से मुक्ति पाने की तीव्र इच्छा थी. गाजीपुर में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से […]

विज्ञापन

श्रीकांत शर्मा

केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार में रेल राज्य मंत्री बनाये गये मनोज सिन्हा के अनुसार देश की जनता ने जो जनादेश दिया है, उससे यह साफ है कि जनता में 10 वर्षो के कुशासन से मुक्ति पाने की तीव्र इच्छा थी. गाजीपुर में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से एक खास मुलाकात में उन्होंने जहां रेलवे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, वहीं एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं को भी बताया. पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश.

सवाल : रेल राज्य मंत्री बनने पर आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं?

जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुङो रेल राज्यमंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. रेलवे हमारे देश की जीवन रेखा है. देश के गरीब व आम जनता के लिए यह यातायात का सबसे महत्वपूर्ण साधन है. इसे केवल व्यावसायिक उपक्रम ही नहीं माना जा सकता. भारतीय रेल सेवाएं तो बहुत देती हैं, लेकिन यह दुरुस्त तब होगी, जब यात्रियों से इसका फीडबैक लिया जाये. 20 दिनों में रेलवे यात्री फीडबैक सेवा शुरू करने जा रही है. इसके तहत रेलवे द्वारा यात्रियों के मोबाइल पर फोन करके यात्र संबंधित विवरण लिया जायेगा. खान-पान, साफ-सफाई के साथ यात्र के दौरान होनेवाली हर समस्या की शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

सवाल : सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

जवाब : पिछले 10 साल के कुशासन के कारण जहां देश आर्थिक बदहाली पर खड़ा है, वहीं रेलवे भी आर्थिक कमी से जूझ रहा है. ऐसे समय में रेलवे को आर्थिक रूप से मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. हम जल्द पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लायेंगे.

सवाल : 2010 के रेल बजट में 50 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की घोषणा हुई थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई.

जवाब : हमारे एजेंडे में आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्वस्तरीय स्टेशन बनाना शामिल है. उससे पहले यात्री सुरक्षा, ट्रेनों को तय समय पर चलना भी हमारी प्राथमिकता होगी.

सवाल : कोलकाता की बहुप्रतीक्षित इस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना महीनों से खटाई में पड़ी है. हावड़ा व कोलकाता के लोगो को और कितना इंतजार करना होगा.

जवाब : इस बारे में आप बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछें, तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि जब तक वह रेल मंत्री रहीं तब तक वह इस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना में देर के लिए राज्य सरकार को दोषी देती रहीं. लेकिन अब वह राज्य की मुख्यमंत्री हैं. फिर दिक्कतें क्या हैं. समाधान निकलते ही इसे तुरंत पूरा किया जायेगा. मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते रास्तों की खुदाई से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लेकिन हम राजनीतिक नहीं करेंगे, क्योंकि हमारा मंत्र है : सबका साथ सबका विकास.

सवाल : ट्रेनों में नशाखुरानी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस पर कब अंकुश लगेगा?

जवाब : कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का मामला होता है. इसमें केंद्र सिर्फ सहयोग कर सकता है. ट्रेनों में अधिक से अधिक आरपीएफ की तैनाती की जा रही है, जिससे कि नशाखुरानों पर अंकुश लग सके.

सवाल : कई बार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) में तालमेल की कमी देखी जाती है. लंबे समय से आरपीएफ का अधिकार बढ़ाने की बात हो रही है.

जवाब : जीआरपी व आरपीएफ स्टेशनों और ट्रेनों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए काम करते हैं. जहां तक आरपीएफ की बात है तो उसकी अपनी सीमाएं हैं. आनेवाले समय में आरपीएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ा कर उसे और प्रभावशाली बनाने पर विचार होगा.

सवाल : आप के पिटारे में बंगाल के लिए क्या है.

जवाब : रेलवे के लिए कोई एक प्रदेश या क्षेत्र महत्वपूर्ण नहीं हो सकता. हालांकि इससे पहले की सरकारों ने रेलवे के माध्यम से ऐसा ही किया है. लेकिन भाजपा सरकार के लिए भारत का हर कोना महत्वपूर्ण है. हम हर कोने में विकास की बयार बहाना चाहते हैं. पश्चिम बंगाल देश का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसका हमें ख्याल है. रेल बजट में नॉर्थ इस्ट व पहाड़ी क्षेत्रों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए अलग से फंड आवंटित किया जायेगा.

सवाल : आप कब बंगाल आयेंगे?

जवाब : बहुत जल्द मैं बंगाल में जारी रेलवे परियोजनाओं के लिए बैठक करूंगा. परियोजनाओं की समीक्षा के बाद बंगाल का दौरा करूंगा.

सवाल : आज बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं. किसे दोषी मानते हैं ?

जवाब : बंगाल में भाजपा वोट में इजाफा हुआ है. भाजपा मजबूत विपक्ष के रूप में उभर रही है. यह देख कुछ लोग बौखला गये हैं. किसी भी दल के कार्यकर्ताओं पर हमला होना एक निंदनीय बात है. यह तुरंत बंद होना चाहिए.

सवाल : हावड़ा-दिल्ली जनता एक्सप्रेस व लाल किला एक्सप्रेस बंद हो रही है.

जवाब : इनके स्थान पर नयी ट्रेनें चलायी जायेंगी, जिनके नाम जल्द घोषित किये जायेंगे.

सवाल : कोलकाता व हावड़ा में बड़ी संख्या में पूर्वाचंल के लोग रहते हैं. उनके लिए कोई योजना है?

जवाब : गाजीपुर, बलिया व गोरखपुर स्टेशनों के लिए विशेष योजना पर काम हो रहा है. बलिया स्टेशन पर ट्रेनों की धुलाई के लिए आधुनिक वॉशिंग सिस्टम लगाया जायेगा. ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola