दो चालकों को पीटा, पांच ऑटो में तोड़फोड़

कोलकाता: ऑटो को घुमाने के दौरान बाइक के साथ धक्का लगने को लेकर हाजरा मोड़ पर ऑटो चालकों व कॉलेज छात्रों के साथ जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दो ऑटो चालक जख्मी हुए है. जख्मी चालकों के नाम विश्वजीत चौधरी और प्रमोद मंडल बताये गये है. घटना के बाद दोनों को जख्मी हालत में […]
कोलकाता: ऑटो को घुमाने के दौरान बाइक के साथ धक्का लगने को लेकर हाजरा मोड़ पर ऑटो चालकों व कॉलेज छात्रों के साथ जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दो ऑटो चालक जख्मी हुए है. जख्मी चालकों के नाम विश्वजीत चौधरी और प्रमोद मंडल बताये गये है.
घटना के बाद दोनों को जख्मी हालत में शंभूनाथ पंडित अस्पताल में ले जाया गया. इसकी जानकारी मिलने पर कालीघाट थाने की पुलिस वहां पहुंची, लेकिन छात्रों की गुंडागर्दी देख कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन्हें लाठीचार्ज करना पड़ा. पूरे मामले में कालीघाट थाने की पुलिस ने चार कॉलेज के छात्रों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार छात्रों के नाम मोहम्मद दानिश खान, मोहम्मद अकील, रितेश अग्रवाल और राज गुप्ता बताये गये है. बाकी छात्रों घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गये. सभी छात्र श्यामा प्रसाद कॉलेज में पढ़ने वाले है.
क्या था मामला
कालीघाट थाने की पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर श्यामा प्रसाद कॉलेज के दो छात्र बाइक पर कहीं जा रहे थे. इसी समय रासबिहारी एवेन्यू के पास एक ऑटो ने उसके बाइक से धक्का मार दिया. इसी बात पर दोनों छात्रों के साथ उस ऑटो चालक का विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद दोनों छात्र पास स्थित कॉलेज में अपने साथियों को फोन किये. जिसके बाद 40 से 50 की संख्या में उस कॉलेज के अन्य छात्र वहां आ धमके. गुस्साए छात्रों को देख कुछ अन्य ऑटो चालक भी वहां पहुंच गये और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई.
ऑटो चालकों का कहना है कि गुस्साए छात्र वहां पहुंच कर ऑटो चालकों के साथ मारपीट शुरू कर दिये. इस घटना में दो चालक बुरी तरह घायल हुए है. स्थिति की जानकारी मिलते हीं कालीघाट थाने के अधिकारी वहां पहुंचे और लाठी चार्ज कर हालात को सामान्य किया. दोनों जख्मी ऑटो चालकों को शंभु नाथ पंडित अस्पताल में भर्ती किया गया है.
कालीघाट थाने की पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया है. बाकी छात्र वहां से भागने में कामयाब हो गये. घटना के बाद अन्य ऑटो चालकों में रोष व्याप्त है. इलाके में इस घटना की पुनरावृति रोकने के लिए वहां पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




