हावड़ा : दिव्यांग किशोरियों से दुष्कर्म मामला : सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, जायजा लेने पहुंची सीआइडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : जयपुर के पार बख्शी स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त होम में रह रहीं चार दिव्यांग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सीआइडी अधिकारी सपना घोष रविवार को होम पहुंची. उन्होंने होम के कर्मचारी, अधिकारी आैर होम में रह रही लड़कियों के अलावा सभी से बातचीत की. मालूम रहे कि […]
विज्ञापन
हावड़ा : जयपुर के पार बख्शी स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त होम में रह रहीं चार दिव्यांग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सीआइडी अधिकारी सपना घोष रविवार को होम पहुंची. उन्होंने होम के कर्मचारी, अधिकारी आैर होम में रह रही लड़कियों के अलावा सभी से बातचीत की. मालूम रहे कि इस होम में 150 से अधिक आवासिक रहते हैं, जिसमें दिव्यांग किशोरियां भी हैं.
चार दिव्यांग किशोरियों से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस होम के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है. तीनों पुलिस रिमांड में हैं. रविवार सुबह सीआइडी अधिकारी सपना घोष यहां करीब तीन घंटे तक रहीं. हालांकि उन्होंने संवाददाताओं को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
होम से निकलने के दौरान कुछ किशोरियों को उनको पकड़ कर रोते हुए देखा गया. कुछ दिव्यांग लड़कियां उनके पैर को पकड़ी हुई थीं. वहीं होम के प्रबंधक सुकुमार साव ने माना है कि होम में सुरक्षा की कमी है. तीनों दोषी कर्मचारियों बबलू धारा (25), प्रताप प्रमाणिक (50) आैर फोनी बाग (45) को निलंबित कर दिया गया है. दोष प्रमाणित होने पर कानून कड़ी सजा दे.
उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को राज्य सरकार के नारी व शिशु कल्याण मंत्रालय के कुछ अधिकारी होम पहुंचे थे. उसी समय पीड़िताओं ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. शुरुआत में अधिकारियों को समझने में परेशानी हुई, लेकिन बातचीत करने के बाद अधिकारियों को घटना समझ में आ गयी. अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस आैर महिला थाना को दी.
मौके पर पुलिस पहुंची. पीड़िताओं का बयान दर्ज कराया गया. साथ ही मेडिकल टेस्ट किया गया. मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष गोपनीय बयान दर्ज किया गया. पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










