ePaper

मुंबई के अस्पताल से अजीत जोगी को मिली छुट्टी

Updated at : 29 Nov 2018 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई के अस्पताल से अजीत जोगी को मिली छुट्टी

मुंबई : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बृहस्पतिवार को शहर के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सीने में हल्के दर्द के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जोगी को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के […]

विज्ञापन

मुंबई : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बृहस्पतिवार को शहर के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सीने में हल्के दर्द के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जोगी को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सीने में हल्का दर्द के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था. अब उन्हें छुट्टी दे दी गई और वह छत्तीसगढ़ रवाना हो गये हैं.” जोगी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाग लिया है. राज्य विधानसभा के लिए हाल ही में दो चरणों में वोट पड़े. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख जोगी राज्य के बिलासपुर संभाग में मारवाही सीट से मैदान में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola