फर्जी आइएएस दूल्हे की खुली पोल, गिरफ्तार, ‘ससुरालवालों’ ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी, पहुंच गया हवालात

Updated at : 29 Nov 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी आइएएस दूल्हे की खुली पोल, गिरफ्तार, ‘ससुरालवालों’ ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी, पहुंच गया हवालात

कोलकाता : खुद को आइएएस अधिकारी बताकर शादी करने की बात कहकर विवाह मंडप के बाहर सुरक्षा मांगने हरिदेवपुर थाना पहुंचे एक शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के हाथ आये युवक का नाम शुभ्र ज्योति सरकार है. वह खुद को केंद्र सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय में कार्यरत बताया […]

विज्ञापन
कोलकाता : खुद को आइएएस अधिकारी बताकर शादी करने की बात कहकर विवाह मंडप के बाहर सुरक्षा मांगने हरिदेवपुर थाना पहुंचे एक शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के हाथ आये युवक का नाम शुभ्र ज्योति सरकार है. वह खुद को केंद्र सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय में कार्यरत बताया था.
उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके घर की तलाशी में केंद्र सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालत का बना नकली नेम प्लेट, नकली आइएएस का स्टांप, नकली नियुक्तिपत्र व अन्य फर्जी सरकारी कागजात मिले हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरिदेवपुर थाने के ओसी को अमित रॉय नामक एक व्यक्ति ने फोन किया. फोन कर खुद को राज्य के एक बड़े मंत्री का पीए बताया. उसने कहा कि हरिदेवपुर इलाके में दिल्ली में 2016 बैच के एक आइएएस अधिकारी शुभ्र ज्योति सरकार की शादी है. उसमें केंद्र और राज्य के कई बड़े नेता व मंत्री आने वाले हैं. लिहाजा पुलिस विवाह मंडप में वीवीआइपी के लिए सुरक्षा की व्यवस्था करे. पुलिस को संदेह होने के बाद उस नाम के आइएएस के बारे में पता लगाया गया. जांच करने पर इस नाम से कोई भी आइएएस अधिकारी के नहीं होने की जानकारी मिली.
जांच में व्यक्ति के नकली आइएएस अधिकारी होने का पता चलने पर उसके घर में छापेमारी की गयी. जिसमें उसके घर से केंद्र सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय के नाम का नकली नियुक्तिपत्र, नकली कागजात व स्टांप बरामद किया गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
होने वाली पत्नी जानती थी कि पति है आइएस अफसर: पूछताछ में पुलिस को शुभ्र से यह भी पता चला कि उसकी शादी जिससे होने वाली थी उस लड़की व उसके परिवारवालों को भी वह खुद को आइएएस अधिकारी बताया था. लिहाजा असलियत का खुलासा होने के बाद लड़की के परिवारवालों ने भी शुभ्र के खिलाफ थाने में धोखा देकर शादी रचाने की शिकायत दर्ज कराने का मन बनाया है.
  • हरिदेवपुर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
  • आरोपी के घर से नकली कागजात, स्टांप और नेम प्लेट जब्त
पुलिस को संदेह, करता होगा वसूली
पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार आरोपी आइएएस अधिकारी बनकर अन्य लोगों से वसूली के धंधे में लिप्त होगा. अब तक वह नकली आइएएस के नाम पर किन-किन गुनाह में लिप्त हो चुका है, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी के घरवालों व आसपास रहनेवाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola