एनजीटी के आदेश का उल्लंघन कर शहर के तालाब में छठ पूजा का आयोजन

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में 73 एकड़ में फैले रवीन्द्र सरोवर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को छठ का पर्व मनाया हालांकि राष्ट्रीय हरित अधिकरण(एनजीटी) ने तलाब में पर्व से जुड़े आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था. पर्यावरणविदों का दावा है कि लोक आस्था के इस पर्व में श्रद्धालुओं ने तेज आवाज में […]
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में 73 एकड़ में फैले रवीन्द्र सरोवर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को छठ का पर्व मनाया हालांकि राष्ट्रीय हरित अधिकरण(एनजीटी) ने तलाब में पर्व से जुड़े आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था.
पर्यावरणविदों का दावा है कि लोक आस्था के इस पर्व में श्रद्धालुओं ने तेज आवाज में संगीत बजाया, पटाखे चलाए और प्रतिबंध के बावजूद पानी में फल और फूल प्रवाहित किए. इस दौरान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि अदालत की अवमानना का मामला दायर करेंगे. वहीं पुलिस का दावा है कि श्रद्धालुओं ने तलाब के परिसर में प्रवेश नहीं किया और वाहनों, बैंड पार्टियों तथा डीजे को गेट पर ही रोक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










