मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

कोलकाता: हावड़ा के प्रख्यात धार्मिक स्थल श्री खाटू श्यामजी घुसुड़ीधाम मंदिर के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. हालांकि मामले में गिरफ्तार कमलेश्वर पांडे को 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर मंदिर के […]
कोलकाता: हावड़ा के प्रख्यात धार्मिक स्थल श्री खाटू श्यामजी घुसुड़ीधाम मंदिर के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. हालांकि मामले में गिरफ्तार कमलेश्वर पांडे को 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
घटना को लेकर मंदिर के श्रद्धालुओं में नाराजगी है. उनका कहना है कि मंदिर के नाम पर धोखाधड़ी करनेवालों को माफ नहीं किया जा सकता. यह धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. पुलिस को ऐसे मामलों में तत्परता दिखानी चाहिए. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए. वहीं पोस्ता थाने के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जल्द ही उसे दबोच लिया जायेगा.
ज्ञात हो कि बड़ाबाजार के कॉटन स्ट्रीट से एक भक्त से रुपये वसूलते समय कमलेश्वर पांडे को गिरफ्तार किया गया था. उस पर श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम के नाम पर नकली परची छपवा कर गरीब बच्चों में पाठ्य पुस्तक बांटे जाने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप है. सख्ती से पूछताछ करने पर कमलेश्वर ने किसी दूसरे के कहने पर रुपये वसूलने की बात स्वीकारी. इसके बावजूद पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ सकी है. दिलीप अग्रवाल नामक पीड़ित भक्त ने लेकटाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. घटना के सामने आने के बाद मंदिर के प्रबंध न्यासी विनोद तिबड़ेवाल ने भक्तों से इस तरह के किसी भी जाल में न फंसने का आवेदन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




