दो ट्रैवल एजेंसियों पर छापा 60 से ज्यादा इ-टिकट बरामद
Updated at : 07 Nov 2018 2:45 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल सियालदह मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल के क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच द्वारा दो ट्रैवल एजेंसियों पर छापा मारकर भारी संख्या में रेलवे टिकटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में 60 लाइव और पुराने रेलवे ई-टिकट मिलें, जिसकी […]
विज्ञापन
कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल सियालदह मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल के क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच द्वारा दो ट्रैवल एजेंसियों पर छापा मारकर भारी संख्या में रेलवे टिकटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
छापेमारी में 60 लाइव और पुराने रेलवे ई-टिकट मिलें, जिसकी कीमत 1,46,569 रुपये बतायी जाती है.
इसके साथ ही आरपीएफ ने दोनों एजेंसियों के कागजात व सीपीयू भी जब्त कर लिया. नदिया जिले के कृष्णानगर रेलवे स्टेशन एरिया में भोलानाथ इंटरप्राइजेज और हक टूर एंड ट्रैवल एजेंसी पर छापेमारी चलाया गया. गिरफ्तार किये गये लोगों में भोलानाथ इंटरप्राइजेज के मालिक विश्वजीत साहा और हक टूर एंड ट्रैवल के मालिक मुस्तफिजूर रहमान है. दोनों के खिलाफ आरपीएफ के कृष्णानगर पोस्ट में मामला दर्ज किया गया है.
सीआईबी सियालदह के इंस्पेक्टर अजय शंकर ने बताया कि काफी दिनों से दोनों एजेंसियों पर हमारी नजर थी. रेलवे टिकटों की अवैध खरीद-फरोख्त करने की सूचना के बाद हमने मंगलवार को छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ सियालदह मंडल के कृष्णानगर आरपीएफ थाने में मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




