ePaper

बम की फर्जी खबर से सियालदह दक्षिण सेक्शन पर मचा हड़कंप, ट्रेन सेवा प्रभावित

Updated at : 04 Nov 2018 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
बम की फर्जी खबर से सियालदह दक्षिण सेक्शन पर मचा हड़कंप, ट्रेन सेवा प्रभावित

कोलकाता : सियालदह और पार्क सर्कस स्टेशनों के बीच रविवार की सुबह रेलवे पटरियों के पास मिली एक लावारिस वस्तु को बम समझ लिये जाने के बाद करीब एक घंटे तक इस रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद बम वाली बात फर्जी निकली. उन्होंने […]

विज्ञापन

कोलकाता : सियालदह और पार्क सर्कस स्टेशनों के बीच रविवार की सुबह रेलवे पटरियों के पास मिली एक लावारिस वस्तु को बम समझ लिये जाने के बाद करीब एक घंटे तक इस रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं.

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद बम वाली बात फर्जी निकली.

उन्होंने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी के कर्मियों ने संदिग्ध वस्तु को पटरियों से हटा दिया. उसके बाद सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल हुआ. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आर. एन. महापात्रा ने बताया कि वस्तु की जांच की गयी और पता चला कि वह विस्फोटक नहीं है.

घटना के कारण सियालदह दक्षिण सेक्शन पर सुबह 10 बजकर 40 मिनट से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक रेल यातायात बाधित रहा. उन्होंने बताया कि कम से कम 20 ईएमयू लोकल ट्रेनों को औसतन आधे घंटे की देर हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola