भाजपा-तृणमूल के खिलाफ माकपा ने कांग्रेस को दिया समझौता का प्रस्ताव, कांग्रेस ने माकपा के प्रस्ताव का किया स्वागत
Updated at : 30 Oct 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले माकपा ने तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ फिर से कांग्रेस के साथ समझौता का प्रस्ताव दिया है. प्रदेश कांग्रेस ने माकपा के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है. माकपा के राज्य सचिव डॉ सूर्यकांत मिश्रा नेे सोमवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) समेत विभिन्न केंदीय जांच एजेंसियों […]
विज्ञापन
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले माकपा ने तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ फिर से कांग्रेस के साथ समझौता का प्रस्ताव दिया है. प्रदेश कांग्रेस ने माकपा के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है.
माकपा के राज्य सचिव डॉ सूर्यकांत मिश्रा नेे सोमवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) समेत विभिन्न केंदीय जांच एजेंसियों को भाजपा द्वारा राजनीतिकरण के आरोप पर सोमवार को विधाननगर के सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने माकपा के उत्तर 24 परगना जिला कमेटी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां भाजपा के खिलाफ माकपा के उम्मीदवार नहीं हैं और उन लोगों को विकल्प चुनना है कि किसे वोट दिया जाये, तो भाजपा का हराने के लिए निश्चित रूप से कांग्रेस को वोट देंगे.
उसी तरह से राज्य में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के आपसी गंठबंधन के खिलाफ कांग्रेस के साथ जाने में कोई भी संकोच नहीं है. डॉ मिश्र की इस टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व माकपा ने मिल कर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में माकपा नेतृत्व कांग्रेस के पास से हट गया और अपनी अलग राह पकड़ ली, लेकिन अब जब माकपा राज्य में फिर से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का साथ चाहती है, तो वह इसका स्वागत करते हैं और केंद्रीय नेतृत्व को इसकी सूचना देंगे. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जैसा निर्देश मिलेगा. वे लोग कदम उठायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




