कोलकाता में जल्द लगाई जाएंगी एस डी बर्मन और किशोर कुमार की प्रतिमाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2018 2:23 PM
कोलकाता : दशकों तक अपने सुपरहिट गीतों से श्रोताओं पर जादू बिखेरने वाले महान संगीतकार एस डी बर्मन और किशोर कुमार की प्रतिमाएं यहां एक फैन क्लब में अगले सप्ताह लगाई जाएंगी. क्लब के सचिव सुदीप्त चंद ने बुधवार को कहा कि किशोर कुमार के बेटे और लोकप्रिय गायक अमित कुमार 22 अक्टूबर को प्रतिमा […]
कोलकाता : दशकों तक अपने सुपरहिट गीतों से श्रोताओं पर जादू बिखेरने वाले महान संगीतकार एस डी बर्मन और किशोर कुमार की प्रतिमाएं यहां एक फैन क्लब में अगले सप्ताह लगाई जाएंगी. क्लब के सचिव सुदीप्त चंद ने बुधवार को कहा कि किशोर कुमार के बेटे और लोकप्रिय गायक अमित कुमार 22 अक्टूबर को प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस अवसर पर कोलकाता नगर निगम के मेयर देबाशीष कुमार भी मौजूद होंगे. इससे पहले, फैन क्लब ने शहर में दक्षिणी एवेन्यू-कीटाला रोड को जोड़ने वाले स्थान पर आरडी बर्मन की एक आवक्ष प्रतिमा स्थापित की थी. चंदा ने कहा कि इन दोनों प्रतिमाओं को आरडी बर्मन की आवक्ष प्रतिमा के ठीक सामने लगाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










