कोलकाता : ब्रह्माकुमारी ग्लोबल एनलाइटन्मेंट सेंटर का शिलान्यास 21 को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारी एनलाइटन्मेंट सेंटर का शिलान्यास 21 अक्तूबर को किया जायेगा. ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी के हाथों इसका शिलान्यास होगा. दादी जी की आयु 103 वर्ष है. वह ब्रह्माकुमारी केंद्र की ओर से विश्व में ईश्वरीय सेवाओं के लिए समर्पित हैं. समारोह का आयोजन दक्षिण […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारी एनलाइटन्मेंट सेंटर का शिलान्यास 21 अक्तूबर को किया जायेगा. ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी के हाथों इसका शिलान्यास होगा.
दादी जी की आयु 103 वर्ष है. वह ब्रह्माकुमारी केंद्र की ओर से विश्व में ईश्वरीय सेवाओं के लिए समर्पित हैं. समारोह का आयोजन दक्षिण 24 परगना के आमतला स्थित कृपारामपुर में ग्राम में सुबह 10.30 बजे होगा.
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे. वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में तृणमूल सांसद दिनेश त्रिवेदी और सुब्रत बक्शी भी मौजूद रहेंगे. अतिथियों का स्वागत केंद्र के प्रभारी बीके कानन करेंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मुख्यालय की महाप्रबंधक बीके मुन्नी, जापान शाखा के निदेशक बीके रजनी सहित बीके अटम प्रकाश और बीके गोपाल उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










