नागेरबाजार विस्फोट : पांच को विभाष मनानेवाला था जन्मदिन, मांगी थी खिलौनेवाली बंदूक, टूट गया बर्थडे मनाने का सपना
Updated at : 03 Oct 2018 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नागेरबाजार बम विस्फोट में मृत सात वर्षीय बालक विभाष घोष का तीन दिन के बाद जन्मदिन मनाने का सपना अधूरा ही रह गया. पांच अक्तूबर को उसका जन्मदिन मनना था. उसने अपने मां-पिता से जन्मदिन के उपहार के रूप में खिलौने की बंदूक मांगी थी. उनके परिजन उपहार खरीदने की तैयारी भी कर […]
विज्ञापन
कोलकाता : नागेरबाजार बम विस्फोट में मृत सात वर्षीय बालक विभाष घोष का तीन दिन के बाद जन्मदिन मनाने का सपना अधूरा ही रह गया. पांच अक्तूबर को उसका जन्मदिन मनना था. उसने अपने मां-पिता से जन्मदिन के उपहार के रूप में खिलौने की बंदूक मांगी थी.
उनके परिजन उपहार खरीदने की तैयारी भी कर चुके थे.
लेकिन उन्हें क्या पता था कि विभाष का सपना अधूरा ही रह जायेगा और उसका जन्म दिन मातम में बदल जायेगा. मंगलवार की सुबह विभाष अपनी मां सीता घोष के साथ नागेरबाजार के काजीपाड़ा में दुकान से मिठाई खरीदने आया था.
उसी समय विस्फोट हुआ और उसने विभाष व उसकी मां बुरी तरह से घायल हो गयी. विभाष व उसकी मां को पहले नागेरबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन निजी अस्पताल ने बर्न मरीज के बाबत सुविधा नहीं होने के कारण भर्ती करने से इनकार कर दिया. उसके बाद उन्हें क्रमश: आरजी कर अस्पताल ले जाया गया.
मामले की गंभीरता देखते हुए उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया. एसएसकेएम अस्पताल में विलाप करते विभाष के पिता जे घोष का कहना है कि यदि निजी अस्पताल में पहले चिकित्सा हो जाती, तो शायद उनका पुत्र बच जाता. लेकिन एसएसकेएम अस्पताल पहुंचने में इतना विलंब हुआ कि उनके बच्चे को बचाया नहीं जा सका.
विभाष की मां फिलहाल एसएसकेएम अस्पताल में चिकित्साधीन हैं और उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. विभाष का भाई विकास का कहना है कि उनके भाई का जन्मदिन मनाने का सपना पूरा नहीं हुआ. लेकिन वे लोग चाहते हैं कि पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करे और उन्हें सजा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




