हुगली : मां को जलाकर मारने की कोशिश बेटा-बहू गिरफ्तार
Updated at : 30 Sep 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : सम्पत्ति के लिये मां को जलाकर मारने की कोशिश करने के आरोप में बेटे व बहू को गिरफ्तार किया गया. घटना आरामबाग नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के श्रीपल्ली इलाके के तेलीपाड़ा की है. पीड़ित वृद्धा का नाम रेखा बाउल दास है. आरोप है कि शनिवार सुबह जब रेखा बाथरुम में से स्नान […]
विज्ञापन
हुगली : सम्पत्ति के लिये मां को जलाकर मारने की कोशिश करने के आरोप में बेटे व बहू को गिरफ्तार किया गया. घटना आरामबाग नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के श्रीपल्ली इलाके के तेलीपाड़ा की है.
पीड़ित वृद्धा का नाम रेखा बाउल दास है. आरोप है कि शनिवार सुबह जब रेखा बाथरुम में से स्नान करके निकली तो उनके बेटे प्रभाष बाउल दास एवं बहू पम्पा बाउल दास ने उन पर किरासन तेल उड़ेल कर आग लगा दिया. पड़ोसियों ने जब रेखा देवी को जलता हुआ देखा तो पहुंचकर आग बुझाई और उन्हें आरामबाग महकमा अस्पताल में दाखिल कराया.
घटना के बाद दोनों भागने की कोशिश कर रहा थे, लेकिन लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. सम्पत्ति को लेकर रेखा देवी के साथ उनके बेटे और बहू का हमेशा झगड़ा होता रहता था. शनिवार सुबह ये झगड़ा अपने चरम पर पहुंच गया और रेखा देवी के बेटे और बहू ने मिलकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




