कोलकाता : हत्यारे भाई-बहन को उम्रकैद की सजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बीयर में कीटनाशक मिला कर पिलाया था कोलकाता : गाईघाटा के देवीपुर निवासी पलाश चक्रवर्ती के हत्यारे भाई-बहन को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी. पलाश को बीयर में कीटनाशक मिला कर दोनों ने पिलाया गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. बनगांव फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उनको दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुनायी. […]
विज्ञापन
बीयर में कीटनाशक मिला कर पिलाया था
कोलकाता : गाईघाटा के देवीपुर निवासी पलाश चक्रवर्ती के हत्यारे भाई-बहन को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी. पलाश को बीयर में कीटनाशक मिला कर दोनों ने पिलाया गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी थी.
बनगांव फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उनको दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुनायी. उनके नाम तापसी मंडल और गौरभ मंडल बताये गये हैं. उल्लेखनीय है कि 2010 में तापसी मंडल का पलाश के साथ प्रेम संबंध था. दोनों के संबंध से तापसी का भाई गौरभ नाराज था.
इसे लेकर अक्सर उसके परिवार में विवाद होता रहता था. उसी दौरान भाई-बहन ने मिल कर पलाश को बीयर में कीटनाशक की दवा मिला कर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पलाश के चाचा कार्तिक चक्रवर्ती ने दोनों भाई-बहन के खिलाफ गाईघाटा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उस वक्त से बनगांव कोर्ट में मामला विचाराधीन था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










