चोटिल हुए, फिर भी जारी रखी लड़ाई, आग बुझाने में मंगलवार को चोटिल हुए 70 दमकल कर्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : बागड़ी मार्केट की आग बुझाने में रविवार तड़के से लगे सैकड़ों दमकल कर्मियों में कई को चोटें आयीं, लेकिन उसके बाद भी वे आग बुझाने की लड़ाई जारी रखते हुए मिशन में लगे रहे. दमकल कर्मियों व पुलिस के चोंटिल होने पर उनके उपचार के लिये प्राथमिक उपचार केंद्र (फर्स्ट एेड) भी खोला […]
विज्ञापन
कोलकाता : बागड़ी मार्केट की आग बुझाने में रविवार तड़के से लगे सैकड़ों दमकल कर्मियों में कई को चोटें आयीं, लेकिन उसके बाद भी वे आग बुझाने की लड़ाई जारी रखते हुए मिशन में लगे रहे. दमकल कर्मियों व पुलिस के चोंटिल होने पर उनके उपचार के लिये प्राथमिक उपचार केंद्र (फर्स्ट एेड) भी खोला गया है.
इसके लिये सिविल डिफेंस कैजुअलटी सर्विस की एक टीम लगी हुई है, जो बागड़ी मार्केट के घटनास्थल के पास ही तीन शिफ्टों में काम कर रही है. इसमें कुल 20 सदस्य काम कर रहे है.
मंगलवार को सिर्फ आग बुझाने में जुटे 70 दमकल कर्मियों को मामूली चोटें आयी और फिर उनका इलाज किया गया. सिविल डिफेंस कैजुअलटी सर्विस के डे शिफ्ट में काम कर रही टीम के एक सदस्य अभिजीत धर ने बताया कि मंगलवार को मुख्य रूप से आग बुझाने के दौरान अथवा बिल्डिंग में आग बुझाने के लिये प्रवेश के दौरान किसी के पैर में जूते के अंदर से कांच गड़ी गयी थी तो किसी के पैर में चोट आ गयी थी.
किसी के हाथ में शीशे व दरवाजों से हल्की खरोंच लग गयी थी. ज्यादातर लोगों के पैर में ही कांच गड़े थे. कुल 70 दमकल कर्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया. अंदर कई जगह पर शीशे, टूटी कांच, कील आदि भी बिखरे होने से दमकल कर्मी चोटिल हुए लेकिन फिर भी वे आग बुझाने की लड़ाई में लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










