ePaper

गंगा नदी में गिर रहा है पानी का स्तर

Updated at : 16 Sep 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा नदी में गिर रहा है पानी का स्तर

कोलकाता : एक शोध में दावा किया गया है कि भारत की सबसे पावन नदी गंगा में सूखे की यह स्थिति जारी रही तो इसके तटीय इलाकों में रह रहे लाखों लोगों को अगले तीन दशकों में खाद्यान्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि नदी का कम बहाव […]

विज्ञापन
कोलकाता : एक शोध में दावा किया गया है कि भारत की सबसे पावन नदी गंगा में सूखे की यह स्थिति जारी रही तो इसके तटीय इलाकों में रह रहे लाखों लोगों को अगले तीन दशकों में खाद्यान्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि नदी का कम बहाव संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में बाधा उत्पन्न कर सकता है.
वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि सतही और भूजल के दुरुपयोग ने गंगा नदी को सोचनीय स्थिति में डाल दिया है और पानी के निरंतर इस्तेमाल के संदर्भ में खेती में अक्षमता भी परेशानी का सबब बनी हुई है. इस दिशा में कारगर कदम नहीं उठाए गए तो अगले 30 वर्षो में नदी के बहाव में भूजल का कोई योगदान नहीं रह जाएगा.
यह शोध आइआइटी खड़गपुर के अभिजीत मुखर्जी, सौमेंद्र नाथ भान्जा (आइआइटी खड़गपुर के पूर्वछात्र) और ऑस्ट्रिया के आइआइएएसए (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एप्लायड सिस्टम्स एनालिसिस) के योशिहिदे वाडा ने किया है. इन्होंने वाराणसी से बंगाल की खाड़ी तक की गंगा नदी का अध्ययन किया है. वाडा ने बताया कि शोध में पाया है कि बेसिन में भूजल की निकासी का स्तर अस्थायी है, जिससे न सिर्फ भूजल का स्तर घटेगा, बल्कि गर्मियों में नदी के बहाव में कमी आयेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola