ग्राहक के बैंक खाते से बीस हजार रुपये गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2018 6:15 AM
हावड़ा : एक बार फिर से हावड़ा में एटीएम से रुपये गायब करने की घटना प्रकाश में आयी है. इस बार घटना में बेलूड़ निवासी अमिताभ घोष के एक राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते से 20 हजार रुपये गायब हो गये. घटना बेलूड़ थाना अंतर्गत बेलूड़मठ के सामने के स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की एटीएम की […]
हावड़ा : एक बार फिर से हावड़ा में एटीएम से रुपये गायब करने की घटना प्रकाश में आयी है. इस बार घटना में बेलूड़ निवासी अमिताभ घोष के एक राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते से 20 हजार रुपये गायब हो गये.
घटना बेलूड़ थाना अंतर्गत बेलूड़मठ के सामने के स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की एटीएम की है. जानकारी के अनुसार अमिताभ ने बताया की दो दिनों के बाद बैंक में पासबुक अपडेट कराने जाने पर बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये गायब होना पता चला. खाते से रुपये निकालने के बाद उनके फोन पर कोई सूचना भी नहीं मिली.
जांच में पता चला कि रात दो बजे बेलूड़मठ के सामने स्थित एटीएम काउंटर से रुपये निकाले गये थे. अमिताभ का कहना है उस दिन व न तो एटीएम गया और न उस दिन खाते से रुपये निकाले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










