कोलकाता : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक रुपये की कटौती, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की घोषणा
Updated at : 12 Sep 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा-केंद्र सरकार भी सेस कम करे कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये की कटौती की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता परेशान है. महंगाई बढ़ती जा रही है. इसलिए राज्य सरकार ने अपने स्तर […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा-केंद्र सरकार भी सेस कम करे
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये की कटौती की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से जनता परेशान है. महंगाई बढ़ती जा रही है. इसलिए राज्य सरकार ने अपने स्तर पर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में एक रुपये की कटौती की है. यह फैसला मंगलवार आधी रात से लागू होगा.
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो केंद्र भी ईंधन की कीमतों पर सेस कम करे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2016 में पेट्रोल की कीमत 65.12 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़ कर 81.60 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.
वहीं, जनवरी 2016 में डीजल भी प्रति लीटर 48.80 रुपये की दर पर बिक रहा था, जो अब बढ़ कर 73.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल व डीजल पर केंद्र सरकार जो सेस वसूलती है, उसमें राज्य सरकार का कोई हिस्सा नहीं है. वह पूरी राशि केंद्र सरकार के खाते में जाती है.
सुश्री बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल हमने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर एक रुपये की कटौती की है. हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह डीजल और पेट्रोल पर सेस कम करने के बारे में विचार करे. तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में नौ गुना वृद्धि कर दी, जबकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इन वर्षों में कभी भी बिक्री कर या सेस नहीं बढ़ाया.
फिलहाल हमने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर एक-एक रुपये कम करने का फैसला किया है. हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह डीजल और पेट्रोल पर सेस कम करने के बारे में विचार करे.
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




