कोलकाता : प्रेमी के लिए रची पति की हत्या की साजिश
Updated at : 10 Sep 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में पति की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने अब तक मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों के नाम मृतक की पत्नी शिल्पा देवनाथ, उसका प्रेमी अनारूल मंडल और एक साथी राजा दास है. पुलिस की पूछताछ में खुलासा […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में पति की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने अब तक मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीनों के नाम मृतक की पत्नी शिल्पा देवनाथ, उसका प्रेमी अनारूल मंडल और एक साथी राजा दास है.
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पत्नी शिल्पा ने अपने प्रेमी के लिए ही अपने पति की हत्या की साजिश रची और हत्या कर दी. शनिवार रात बशीरहाट थाने की पुलिस ने 19 नंबर वार्ड इलाके से शिल्पा के प्रेमी अनारुल और उसके साथी राजा दास को गिरफ्तार किया है.
मालूम हो कि गत 6 सितंबर की रात 11 बजे खाने में बेहोशी की दवा मिला कर पत्नी ने पति को खिलाया था. फिर गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में परिवारवालों को पता चलते ही बशीरहाट थाने की पुलिस को खबर दी गयी. इस बीच प्रेमी अनारुल को फोन कर जानकारी देकर भागने की कोशिश करते ही शिल्पा को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.
बताया जाता है कि पांच साल पहले बशीरहाट के दस नंबर वार्ड के कमल देवनाथ (26) की शादी 19 नंबर वार्ड की शिल्पा से हुई थी. फिलहाल एक बेटी भी है. शादी के पहले ही शिल्पा का उसके पड़ोसी अनारुल के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसकी जानकारी लगने के बाद से ही शिल्पा और कमल में विवाद हुआ करता था. 22 दिन पहले शिल्पा एक बार अनारुल के साथ भाग भी गयी थी. फिर दोनों के परिवारवालों की मदद से शिल्पा को घर लाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




