महानगर के और चार फ्लाइओवर जर्जर

Updated at : 08 Sep 2018 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
महानगर के और चार फ्लाइओवर जर्जर

कोलकाता : विभिन्न फ्लाईओवरों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करनेवाली विशेषज्ञों की संस्था राइट्स ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में चार और फ्लाईओवरों के बारे में जिक्र किया है, जो खतरनाक अवस्था में हैं. ये फ्लाईओवर हैं- चिंगरिहाटा, ढाकुरिया, विजन सेतु और अरविंद सेतु. गुरुवार को अपनी पहली रिपोर्ट में राइट्स ने बंकिम सेतु और […]

विज्ञापन
कोलकाता : विभिन्न फ्लाईओवरों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करनेवाली विशेषज्ञों की संस्था राइट्स ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में चार और फ्लाईओवरों के बारे में जिक्र किया है, जो खतरनाक अवस्था में हैं. ये फ्लाईओवर हैं- चिंगरिहाटा, ढाकुरिया, विजन सेतु और अरविंद सेतु. गुरुवार को अपनी पहली रिपोर्ट में राइट्स ने बंकिम सेतु और बाघाजतिन सेतु को सबसे खतरनाक घोषित किया था.
उसके बाद शुक्रवार को दी गई रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि उक्त चार फ्लाईओवर भी खतरनाक अवस्था में हैं. चिंगरिहाटा फ्लाईओवर के बारे में बताया गया है कि ब्रिज पर जगह-जगह सड़क टूट चुकी है और गार्डर भी टूट चुके हैं. देर रात या किसी भी वक्त थोड़ी-सी अधिक स्पीड में वाहनों के गुजरने के दौरान किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है.
नियंत्रण खोकर अगर बड़ी गाड़ियां साइड वाल से टकराती हैं तो वह सीधी 30 फीट नीचे जमीन पर आ गिरेंगी जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसके अलावा इस फ्लाईओवर की दीवारों में दरार पड़ गए हैं. ढाकुरिया फ्लाईओवर को तीन महीने पहले ही मरम्मत कराया गया था लेकिन चूहों ने एक बार फिर अंदर से इसे खोखला कर दिया है. इसके अलावा साइड वाल और विभिन्न दीवारों में दरार देखे जा सकते हैं. यही हालत विजन सेतु और अरविंद सेतु का भी है.
ऊपर की सड़क टूटी है तो कहीं से सरिया निकला हुआ है. कहीं नीचे की ओर सीलिंग टूटकर गिर रहा है जिससे ब्रिज के नीचे से गुजरने वालों का सिर कभी भी फूट सकता है. बड़ा हिस्सा गिरने पर मौत भी हो सकती है. इन चारों को तत्काल मरम्मत कराए जाने की सिफारिश की गयी है. लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया है कि जिन फ्लाईओवर के बारे में रिपोर्ट मिली हैं उनकी जिम्मेवारी कोलकाता मेट्रो डेवलपमेंट अथॉरिटी की है. रिपोर्ट भेज दी गई है. जल्द से जल्द इनकी मरम्मत का काम शुरू होगा. ज्ञात हो कि मंगलवार शाम माझेरहाट फ्लाइओवर गिरने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 लोग अस्पताल में इलाजरत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola