ePaper

बंगाल, ओडिशा व झारखंड के कुछ जिलों में भूकंप के झटके, तीव्रता 5 मापी गयी

Updated at : 28 Aug 2018 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल, ओडिशा व झारखंड के कुछ जिलों में भूकंप के झटके, तीव्रता 5 मापी गयी

पश्चिम बंगाल का हुगली था भूकंप का केंद्र, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 रही कोलकाता : पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ जिलों में शाम 6.23 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल का हुगली जिला था […]

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का हुगली था भूकंप का केंद्र, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 रही

कोलकाता : पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ जिलों में शाम 6.23 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल का हुगली जिला था तथा रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी. इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व पुरुलिया में भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किये गये.

वहीं ओडिशा के बारिपदा, आनंदपुर तथा बालासोर के कुछ इलाकों में तथा झारखंड के जमशेदपुर, रांची सहित अन्य कुछ इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. कुछ सेंकेंड के झटके के दौरान लोगों ने महसूस किया है कि जैसे उनका सिर घूम रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है और न ही कोई जान-माल की हानि की खबर है. पूर्व मेदिनीपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके से एगरा में एक मिट्टी का मकान गिर गया है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola