चंद्र बोस की गुगली से प्रदेश भाजपा सकते में, मोहम्मद अली जिन्ना को हिन्दू मुस्लिम एकता का मसीहा बताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 1:27 AM
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस को टक्कर देने के लिए प्रदेश भाजपा जहां एक के बाद एक रणनीति बना रही है, वहीं पार्टी के एक नेता का बयान रह रह कर भाजपा को बैकफुट पर ला दे रहा है. एक बार फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र बसु ने प्रदेश भाजपा का होश उड़ा […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस को टक्कर देने के लिए प्रदेश भाजपा जहां एक के बाद एक रणनीति बना रही है, वहीं पार्टी के एक नेता का बयान रह रह कर भाजपा को बैकफुट पर ला दे रहा है. एक बार फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र बसु ने प्रदेश भाजपा का होश उड़ा दिया है. चंद्र बोस ने इस बार अपने फेसबुक पोस्ट पर मोहम्मद अली जिन्ना को हिन्दू मुस्लिम एकता का मसीहा करार दिया है.
उनके इस बयान पर प्रदेश भाजपा का कोई भी नेता प्रतिक्रिया देने से बच रहा है. हालांकि इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष से फोन पर कई बार उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बयान का विरोध करते हुए उन्होंने एक पोस्ट डाला था. उस पोस्ट पर राजकुमार दासगुप्ता के एक सवाल के जवाब में चंद्र बोस लिखते हैं कि 1940 तक जिन्ना हिंदू-मुस्लिम एकता के मसीहा थे, लेकिन जब उनको लगा कि स्वाधीन भारत में मुस्लिम लीग को सत्ता का लाभ नहीं मिलेगा तो वह लाहौर कांग्रेस में पाकिस्तान का प्रस्ताव लाये. उस वक्त तक कांग्रेस ने मुसलमानों को एक तरह से दरकिनार करके रख दिया था.
चंद्र बोस भगवा ब्रिगेड के रूप में मशहूर भाजपा को पशोपेश में रखते हुए आगे लिखते हैं कि उस वक्त तक कांग्रेस हकीकत में हिंदुओं की पार्टी थी. समाज के सभी वर्गों का यहां प्रतिनिधित्व नहीं होता था. हालांकि कुछ दिनों पहले रूपा गांगुली एनआरसी के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही थी कि देश के बंटवारे के समय तय हुआ था कि पाकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र बनेगा और पूर्व पाकिस्तान से आनेवाले हिंदुओं को पश्चिम बंगाल में स्थान मिलेगा.
इसका विरोध करते हुए चंद्र बोस ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि माननीया सांसद को सम्मान देते हुए लिख रहा हूं कि मुसलमानों ने भारत और भारत की एकता के लिए संग्राम किया है. आजाद हिन्द फौज में भी मुसलमान थे, लेकिन कुछ सांप्रदायिक नेताओं के कारण देश का बंटवारा हुआ. भारत हमेशा भारतीयों का है. चंद्र बोस के इस बयान को प्रदेश भाजपा के ज्यादातर नेता तवज्जो देने के मूड में नहीं हैं. अलबत्ता उनको सचेत करने के पक्ष में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










