दि अशोका और जायका समेत हावड़ा के चार बारों में छापेमारी

Updated at : 22 Aug 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
दि अशोका और जायका समेत हावड़ा के चार बारों में छापेमारी

हावड़ा : हावड़ा. हावड़ा स्टेशन के पास दि अशोका, बेलेपोल के पास जायका, ट्यूलिप आैर हैंगसैंग बार में सोमवार रात सिटी पुलिस के खुफिया विभाग ने छापामारी की.आरोप है कि इन सभी बारों में कैबरे डांस होता था. इस दौरान कुल 55 बार डांसरों आैर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 11 लोगों में बार […]

विज्ञापन
हावड़ा : हावड़ा. हावड़ा स्टेशन के पास दि अशोका, बेलेपोल के पास जायका, ट्यूलिप आैर हैंगसैंग बार में सोमवार रात सिटी पुलिस के खुफिया विभाग ने छापामारी की.आरोप है कि इन सभी बारों में कैबरे डांस होता था. इस दौरान कुल 55 बार डांसरों आैर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 11 लोगों में बार मैनेजर, दलाल आैर ग्राहक शामिल हैं.
मंगलवार इन सभी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने बार डांसरों को लिलुआ होम आैर बाकी 11 लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने सभी बार को सील कर दिया है. पुलिस गिरफ्तार होटल के मैनेजरों व दलालों से पूछताछ कर रही है.
क्या है घटना
गुप्तचर विभाग को पहले से ही खबर थी कि दि अशोका, जायका, ट्यूलिप और हैंगसैंग बार में अवैध रूप से रात 10 बजे के बाद कैबरे डांस होता है. इसके आलावा यहां देह व्यापार की भी खबर पुलिस को मिली थी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी बारों के एक फ्लोर को किराये पर लेकर डांस बार चलाया जाता था. बताया जा रहा है कि बैंड लीडर ही दल का मालिक है.
पकड़ी गयी युवतियों में तीन नेपाल की और एक जालंधर की रहनेवाली हैं जबकि बाकी हावड़ा, कोलकाता व आसपास की. सिर्फ दि अशोका से 28 बार डासंरों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी तीन बार से 27 युवतियों को.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola