''नव बंग'' के जरिये विश्व स्तर पर उठता बंगाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2018 1:46 AM

विज्ञापन

कोलकाता : अमेरिका के सिलिकॉन वैली में सौमेन पुरकायस्थ को इंस्पिरेशनल लीडरशीप अवार्ड से सम्मानित किया गया है. पश्चिम बंगाल में नव बंग अभियान के माध्यम से उनके योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया. पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सौमेन पुरकायस्थ को अपना यूएसए दौरा रद्द कर करना […]

विज्ञापन
कोलकाता : अमेरिका के सिलिकॉन वैली में सौमेन पुरकायस्थ को इंस्पिरेशनल लीडरशीप अवार्ड से सम्मानित किया गया है. पश्चिम बंगाल में नव बंग अभियान के माध्यम से उनके योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया. पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सौमेन पुरकायस्थ को अपना यूएसए दौरा रद्द कर करना पड़ा था.
जिस कारण से उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने उनका पुरस्कार ग्रहण किया. इसकी जानकारी फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ नार्दन कैलिफोर्निया (एफआईए) के चेयरमैन व फेस्टिवल ऑफ ग्लोब सिलिकन वैली के संस्थापक व संयोजक डॉ. रोमेश जाप्रा ने दी. यह जागरूकता पश्चिम बंगाल के साथ-साथ भारत और विदेशों के विभिन्न हिस्सों में भी कई लोगों को प्रेरित किया है.
सौमेन पुरकायस्थ ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के सरकारी अधिकारियों के हाथों कैलिफ़ोर्निया के न्यूयार्क के मेयर एलन नागी, कैलिफोर्निया के मिलपिटास के पूर्व मेयर जोस एस्टेव्स के हाथों से यह प्राप्त करने का सम्मान वास्तव में यह काफी सम्मान की बात है. मैं इस प्रतिष्ठित पल को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं. जो देश के लिए निःस्वार्थ सेवा और स्वच्छ राजनीति के लिए मेरी प्रेरणा बने रहेंगे.
इसका सारा श्रेय पश्चिम बंगाल के लोगों को जाता है जिनके भारी प्रयास और नव बंग अभियान के प्रति शानदार समर्थन से सफलता प्राप्त हुई. उन्होंने कहा कि यह बंगाल के बढ़ने का संकेत है. यह सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों में अपनी गहरी जड़ के साथ नयी बंगाल, विश्व स्तर पर जागृत बंगाल की शुरुआत का संकेत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola