बंगाल में एनआरसी संभव नहीं, बोले अब्दुल मन्नान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Aug 2018 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भारतीय नागरिक राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करना संभव नहीं होगा. यहां असम जैसे हालात नहीं पैदा करने दिये जायेंगे. ये बाते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने कहीं. बुधवार को महानगर में आयोजित ऑल इंडिया असम संहति मंच के कार्यक्रम में उन्होंने ये बातेें कहीं. कांग्रेसी नेता का […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भारतीय नागरिक राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करना संभव नहीं होगा. यहां असम जैसे हालात नहीं पैदा करने दिये जायेंगे. ये बाते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने कहीं. बुधवार को महानगर में आयोजित ऑल इंडिया असम संहति मंच के कार्यक्रम में उन्होंने ये बातेें कहीं. कांग्रेसी नेता का कहना है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि जब वे पश्चिम बंगाल में सत्ता में आयेंगे तो एनआरसी को यहां लागू करेंगे. कथित तौर पर विपक्षी एकता को देखते हुए भाजपा खेमा घबराया हुआ है.
कार्यक्रम में लेखक सुबोध सरकार, विधानसभा में वाम परिषदीय दल के नेता डॉ सुजन चक्रवर्ती समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. डॉ सुजन चक्रवर्ती ने मांग की है कि असम में कोई भी एनआरसी से बाहर नहीं छोड़ा नहीं जाना चाहिए. ड्राफ्ट एनआरसी के जरिये विभेद की राजनीति नहीं की जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




