घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही हैं मुख्यमंत्री : सुजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2018 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही हैं. उनकी खेती कर रही हैं. उन्हें गैरकानूनी तरीके से प्रवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. यह कहना है माकपा के वरिष्ठ नेता व विधायक सुजन चक्रवर्ती का. रविवार देर शाम बारासात में एक कार्यक्रम में उन्होंने एनआरसी के मुद्दे […]
विज्ञापन
कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही हैं. उनकी खेती कर रही हैं. उन्हें गैरकानूनी तरीके से प्रवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. यह कहना है माकपा के वरिष्ठ नेता व विधायक सुजन चक्रवर्ती का. रविवार देर शाम बारासात में एक कार्यक्रम में उन्होंने एनआरसी के मुद्दे पर कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही हैं.
उन्होंने कहा कि यदि लालू यादव को भ्रष्टाचार मामले में जेल भेजा जा सकता है, तो बंगाल के नारद मामले में वे सारे मंत्री जेल क्यों नहीं जायेंगे, जो इसमें शामिल थे. नारद मामले में रुपये लेनेवाले ऐसे लोगों को थप्पड़ मारना चाहिये था, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनका बचाव कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत के कहने पर ही एनआरसी हो रहा है. भाजपा क्या कर रही है? सारधा के समय में माकपा ने मामला दायर किया, जिसके बाद अदालत ने जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंपा, लेकिन अभी तक परिणाम कुछ नहीं आया. नारद मामले में मंत्री कैमरे में खुलेआम रुपये लेते पाये गये, लेकिन मुख्यमंत्री उन सबका बचाव कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




