भाजपा की सभा के जवाब में तृणमूल ने की सभा

Updated at : 07 Aug 2018 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की सभा के जवाब में तृणमूल ने की सभा

हावड़ा : भाजपा की रविवार को हुई सभा के जवाब में सोमवार को तृणमूल ने भी उसी स्थान पर सभा की. इस दौरान हावड़ा जिला तृणमूल के सभापति अरूप राय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हावड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या उनके दल का कोई अन्य नेता, अगर चुनाव […]

विज्ञापन
हावड़ा : भाजपा की रविवार को हुई सभा के जवाब में सोमवार को तृणमूल ने भी उसी स्थान पर सभा की. इस दौरान हावड़ा जिला तृणमूल के सभापति अरूप राय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि हावड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या उनके दल का कोई अन्य नेता, अगर चुनाव लड़ता है तो उसे हार का मुंह देखना पड़ेगा.
वहीं अमित शाह के बारे में उन्होंने कहा कि वह बार-बार दिल्ली से यहां आकर बंगाल दखल की उनकी जो कोशिश है, वह कभी पूरी नहीं होगी. उनकी मंशा अधूरी ही रह जायेगी. बंगाल में एनआरसी लागू करने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि दिलीप घोष का यह सपना कभी सच नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola