ePaper

एनआरसी के समर्थन में भाजपा की रैली

Updated at : 03 Aug 2018 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरसी के समर्थन में भाजपा की रैली

कोलकाता. असम की तरह ही बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के प्रकाशन की मांग करते हुए एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से एक रैली निकाली गयी. हाजरा मोड़ पहुंचते ही पुलिस ने रैली को रोक दिया. वहां पर भाजपा महिला मोर्चा ने रास्ता अवरोध किया. अंत में अवरोध […]

विज्ञापन

कोलकाता. असम की तरह ही बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के प्रकाशन की मांग करते हुए एनआरसी के समर्थन में गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से एक रैली निकाली गयी. हाजरा मोड़ पहुंचते ही पुलिस ने रैली को रोक दिया.

वहां पर भाजपा महिला मोर्चा ने रास्ता अवरोध किया. अंत में अवरोध हटाया गया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और राज्य महासचिव सयानतन बासु के नेतृत्व में यह मार्च दक्षिण कोलकाता के देशप्रियो पार्क से मैदान इलाके तक निकाला गया.

रैली में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी भी शामिल थीं. पश्चिम बंगाल में भी अवैध तरीके से प्रवेश के खिलाफ प्रशासन को कठोर व्यवस्था लेने की मांग करते हुए असम की तरह ही बंगाल में भी एनआरसी प्रकाश करने की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola