सेंट स्टीफंस कॉलेज ने ममता का कार्यक्रम रद्द किया, ये है वजह

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आजकल अपने कार्यक्रम रद्द होने से ज्यादा चर्चा में हैं. एक अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में वह छात्रों को संबोधित करने वाली थीं. लेकिन उनका अब ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.जब कॉलेज प्रबंधन […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आजकल अपने कार्यक्रम रद्द होने से ज्यादा चर्चा में हैं. एक अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में वह छात्रों को संबोधित करने वाली थीं. लेकिन उनका अब ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.जब कॉलेज प्रबंधन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे प्रोटोकॉल का मामला बताया.
कॉलेज प्रबंधन ने इस बाबत राज्य सचिवालय नवान्न भवन को लिखित रूप से इसकी जानकारी दे दी है. कॉलेज ने लिखित में इसके लिए खेद जताया है कि उन्हें अंतिम समय में ये कार्यक्रम रद्द करना पड़ रहा है. वहीं, तृणमूल की ओर से दावा किया जा रहा है कि ये सब ममता बनर्जी से डरकर भाजपा और आरएसएस की साजिश का हिस्सा है. उन्होंने जब से भाजपा की नींद हराम की है, तब से वह उनके खिलाफ हर संभव साजिश कर रहे हैं. पहले उन्होंने शिकागो की विजिट रद्द करायी. फिर चीन की यात्रा उन्हें रद्द करनी पड़ी. अब सेंट स्टीफंस कॉलेज का ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.
हालांकि दिल्ली आने का उनका कार्यक्रम यथावत रहेगा. ममता बनर्जी ‘संघीय मोर्चा’ रैली में विपक्षी नेताओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए तीन दिनों के लिए दिल्ली में रहेंगीं. उनकी अगले साल जनवरी में कोलकाता में रैली आयोजित करने की योजना है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि ममता का 30 जुलाई को दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है. ममता बनर्जी सोमवार को दिल्ली में ईसाई पादरियों की एक मीटिंग को संबोधित करेंगीं.
तीसरी बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यक्रम हुआ रद्द
गौरतलब है कि ममता बनर्जी का ये तीसरा कार्यक्रम है, जिसे अंतिम समय में रद्द किया गया है. जून में ममता बनर्जी की चीन यात्रा भी अंतिम समय में रद्द हो गई थी. इससे पहले पिछले अगस्त में ममता बनर्जी की शिकागो यात्रा भी आखिरी समय में रद्द हो गई थी. उस समय वह विवेकानंद की ऐतिहासिक शिकागो यात्रा के उपलक्ष्य में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं, लेकिन कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था के वरिष्ठ सदस्य की मृत्यु हो जाने के कारण कार्यक्रम रद्द हो या गया था.
कार्यक्रम रद्द होने के िनकाले जा रहे कई मायने
कॉलेज के ममता के कार्यक्रम को स्थगित करने की घटना के कई मायने निकाले जा रहे हैं. मीन मेख निकालने वाले राजनीतिज्ञों के मुताबिक भाजपा की ओर से इसको जैसे को तैसा नीति से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसा कहनेवालों का तर्क है कि दिल्ली के सेंट स्टीफेंस जैसे नामचीन कॉलेज में खड़ा होकर केंद्र सरकार की नीतियों की मुखालफत करना और नयी पीढ़ी के साथ बात करने की घटना से ममता बनर्जी को राष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रचार मिलता, जिसको रोकने के लिए सत्ताधारी पार्टी की ओर से कॉलेज प्रबंधन पर दबाव बनाया गया होगा. हालांकि भाजपा की ओर से इस तरह की खबरों को बेबुनियाद बताया गया और कहा गया है कि कार्यक्रम स्थगित करने के बारे में कॉलेज प्रबंधन ने पहले ही कारण बता दिया है.
ईसाई संगठनाें के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी
सेंट स्टीफंस कॉलेज का कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपना दिल्ली दौरा रद्द नहीं किया है. वह 30 जुलाई को नई दिल्ली जायेंगी और 31 जुलाई को ईसाई संगठनों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ व्याप्त डर का वातावरण और असहिष्णुता’ के मुद्दे पर अपने विचार रखेंगी. साथ ही वह विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी. जानकारी के अनुसार, अपने इस दौरे के के दौरान वह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भी जायेंगी और वहां विभिन्न पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत करेंगी.
हम शुरू से कह रहे हैं कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के कारण तुष्टीकरण की नीति लेकर चल रही हैं. कभी वह मुसलमानों को रिझाने का काम करती हैं, तो कभी क्रिश्चन को. भाजपा उन पर जो तुष्टीकरण का आरोप लगाती आ रही है, ममता उन्हें साबित करती जा रही हैं. ऐसे में साल 2019 में तुष्टीकरण की राजनीति का जवाब पश्चिम बंगाल की जनता देगी.
संजय सिंह, प्रदेश भाजपा के महासचिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




