मूचीपाड़ा : हादसों को दावत दे रही हैं अन्य तीन इमारतें
Updated at : 24 Jul 2018 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मूचीपाड़ा इलाके के बैठकखाना रोड में रविवार देर रात को अचानक दो मंजिला इमारत का जर्जर हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत होने की घटना के बावजूद आसपास मौजूद तीन से अधिक इमारतें हादसों को दावत दे रही हैं. इन इमारतों की हालत ऐसी जर्जर है कि बारिश में कभी भी इन […]
विज्ञापन
कोलकाता : मूचीपाड़ा इलाके के बैठकखाना रोड में रविवार देर रात को अचानक दो मंजिला इमारत का जर्जर हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत होने की घटना के बावजूद आसपास मौजूद तीन से अधिक इमारतें हादसों को दावत दे रही हैं. इन इमारतों की हालत ऐसी जर्जर है कि बारिश में कभी भी इन इमारतों में हादसे हो सकते हैं.
पास की एक इमारत के दुकानदार विनय कुमार गुप्ता कहते हैं कि उन्हें पता है कि वे जान जोखिम में डालकर धंधा कर रहे हैं. लेकिन व्यापार व रोजी-रोटी का कोई और जरिया नहीं होने के कारण पिछले 10 वर्षों से वे किराये के इस मकान में दुकान चला रहे हैं. जर्जर स्थिति में मकान होने के बावजूद वे यहां व्यापार करने को मजबूर हैं. सिर्फ वह ही नहीं, आसपास ऐसे अन्य कई दुकानदार व किरायेदार हैं, जो आसपास के इसी तरह के जर्जर इमारतों में रहने को मजबूर हैं. कभी भी ये हादसे के शिकार हो सकते हैं. सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




