मालदा: बम कांड में तीन लोग गिरफ्तार, दो सौ बम बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 1:25 AM
विज्ञापन
मालदा : कालियाचक थाने के साइलापुर गांव में हुए बम कांड के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर तलाशी अभियान चलाकर मंगलवार शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक पुलिस ने दो सौ कॉकटेल बम बरामद किये. इन बमों को सीआईडी के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया. […]
विज्ञापन
मालदा : कालियाचक थाने के साइलापुर गांव में हुए बम कांड के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर तलाशी अभियान चलाकर मंगलवार शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक पुलिस ने दो सौ कॉकटेल बम बरामद किये. इन बमों को सीआईडी के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया. इलाके में इतनी बड़ी संख्या में बम बरामद होने से पुलिस और खुफिया विभाग के माथे पर बल पड़ गये हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इलाके में किसी बड़े हिंसक संघर्ष में इन बमों का इस्तेमाल किया जाना था.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को साइलापुर इलाके में बम बांधते समय धमाका हो गया था. जिसमें कमल घोष (30) और विश्वजीत घोष (35) की मौत हो गयी थी. इसके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जो मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं. पुलिस ने घटना के संबंध में कालियाचक थाने के रहने वाले तीन युवकों कार्तिक घोष, कमल घोष और विप्लव घोष को गिरफ्तार किया था.
पुलिस और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह के बमों का इस्तेमाल बांग्लादेश के बदमाश करते हैं.
कॉकटेल बम बनाने के लिए प्लास्टिक की छोटी गेंदों में बारूद व अन्य सामग्री भरी जाती है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइलापुर के पास ही महदीपुर भारत-बांग्लादेश वाणिज्य सीमांत है. बांग्लादेश में प्रवेश के लिए यहां बड़ी संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं. इन ट्रकों से अवैध वसूली में कई स्थानीय गिरोह लिप्त हैं. इनके बीच आपसी संघर्ष की घटनायें घटती रहती है. माना जा रहा है बम इसी जगह बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










