योगेंद्र यादव की बहनों के अस्पताल पर छापेमारी की ममता ने की निंदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव की बहनों के स्वामित्ववाले रेवाड़ी स्थित एक अस्पताल पर छापेमारी की गुरुवार को निंदा की और आरोप लगाया कि भाजपा आम चुनाव से पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. ममता ने भाजपा पर ‘खुलेआम राजनीतिक […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव की बहनों के स्वामित्ववाले रेवाड़ी स्थित एक अस्पताल पर छापेमारी की गुरुवार को निंदा की और आरोप लगाया कि भाजपा आम चुनाव से पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. ममता ने भाजपा पर ‘खुलेआम राजनीतिक प्रतिशोध’ लेने का भी आरोप लगाया. ममता ने गुरुवार दोपहर में ट्वीट किया : 2019 का चुनाव आ रहा है. भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है. योगेंद्र यादव जी के परिवार पर आइटी छापेमारी की घोर निंदा करती हूं.
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एक अस्पताल समूह के कई परिसरों पर छापेमारी की और करीब 22 लाख रुपये नकद बरामद किये. यह अस्पताल श्री यादव की बहनों का है. नीरव मोदी की कंपनी को जेवरात खरीदने के लिए कथित तौर पर नकदी देने की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल पर छापामारी की गयी.
श्री यादव ने आरोप लगाया है कि उन्होंने किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने और रेवाड़ी में शराब की दुकानों के खिलाफ एक आंदोलन शुरू किया है, जिसके कारण उन्हें ‘डराने’ और ‘चुप’ कराने के लिए छापामारी की गयी है. श्री यादव ने नौ दिवसीय ‘पदयात्रा’ शुरू की थी, जो दो दिन पहले समाप्त हुई है. उन्होंने कहा कि छापेमारी की जगह और समय से ना सिर्फ उन्हें बल्कि अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों को भी एक संदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










