मुकुल राय के करीबी नेता गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के मंदिर बाजार इलाके से नौकरी देने के नाम पर अवैध रूप से रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को डायमंड हार्बर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया.आरोपी नेता […]
विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के मंदिर बाजार इलाके से नौकरी देने के नाम पर अवैध रूप से रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को डायमंड हार्बर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया.आरोपी नेता दिलीप जटुआ मुकुल राय के करीबी बताये गये हैं. वह पहले तृणमूल कांग्रेस में थे. हाल ही में उन्होंने मुकुल राय के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा था.
आरोप गलत : जटुआ
दूसरी ओर, श्री जटुआ ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जबरन पुलिसिया कार्रवाई की गयी है. उन्हें झूठे मामले में फंसाने के लिए तृणमूल के नेताओं ने यह कहानी रची है. वहीं, पुलिस के अनुसार इलाके के चार लोगों ने दिलीप जटुआ के खिलाफ नौकरी देने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.
दीघा में खाने की दुकान में आग से अफरातफरी
हल्दिया. दीघा में खाने की दुकान में आग लगने से मंगलवार रात को आतंक फैल गया. मंगलवार रात को ओल्ड दीघा के एक नंबर घाट के करीब विश्व बांग्ला उद्यान के पास एक मोमो सेंटर में आग लग गयी. मोमो सेंटर के डीजी कक्ष से आग निकलते देखा गय. पर्यटकों ने सबसे पहले इसे देखा. स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की. बाद में दमकल के एक इंजन से आग पर काबू पाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










